फोटो गैलरी

Hindi Newsमैनपुरी में एटा के दो युवकों की गोली मारकर हत्या

मैनपुरी में एटा के दो युवकों की गोली मारकर हत्या

मैनपुरी से एटा के ग्राम कायमपुर स्थित अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे मृतकों की बाइक भी लूट ले गए। हत्यारों ने दोनों के सिर में गोलियां मारी। घटना की जानकारी...

मैनपुरी में एटा के दो युवकों की गोली मारकर हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Mar 2017 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी से एटा के ग्राम कायमपुर स्थित अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे मृतकों की बाइक भी लूट ले गए। हत्यारों ने दोनों के सिर में गोलियां मारी। घटना की जानकारी सोमवार को तड़के राहगीरों ने दी। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। हत्या के कारणों का कोई खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस इस घटना को लूट से जोड़कर देख रही है। 

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम कायमपुर निवासी 35 वर्षीय राकेश पुत्र मिश्रीलाल यादव गांव के ही निवासी अपने दोस्त 30 वर्षीय शंभू उर्फ सुनील पुत्र उजीर सिंह यादव के साथ रविवार की सायं 4 बजे के करीब मैनपुरी आया था। राकेश की भतीजी की 6 मई को शादी होनी है। इसलिए राकेश शंभू को लेकर मैनपुरी में चीनी के रुपये जमा करने आया था। रात को दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें तलाश किया। सोमवार को तड़के राहगीरों ने दोनों के शव देखे तो परिजनों को और पुलिस को खबर दी। मैनपुरी के औंछा क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर के निकट घटना को अंजाम दिया गया। खबर मिलते ही पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए और शवों को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। परिजनों के मुताबिक बाइक शंभू की थी। वापस लौटते समय अज्ञात लोगों ने दोनों की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद वे लोग बाइक ले गए। परिजन घटना को लेकर ये तय नहीं कर पा रहे कि हत्या पुरानी रंजिश में हुई है या बदमाशों ने लूट के दौरान दोनों को मारा है। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें