Hindi Newsमथुरा में खेत पर काम करते किसान को लगी ठंड,मौत
मथुरा में खेत पर काम करते किसान को लगी ठंड,मौत
थाना बलदेव अंतर्गत गांव गढ़ीमंगली में खेत पर काम करते किसान को ठंड लगने से तबियत बिगड़ गयी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। विदित हो गांव गढ़ी मंगली निवासी 58 वर्षीय किसान रामवीर गुरुवार को शाम...
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 13 Jan 2017 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना बलदेव अंतर्गत गांव गढ़ीमंगली में खेत पर काम करते किसान को ठंड लगने से तबियत बिगड़ गयी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।
विदित हो गांव गढ़ी मंगली निवासी 58 वर्षीय किसान रामवीर गुरुवार को शाम अपने खेत पर गया था। रात को ठंड लगने से उसकी तबियत खराब हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिये भर्ती कराया। शुक्रवार को उपचार के दौरान रामवीर की मृत्यु हो गयी। मृतक के बेटे मदन गोपाल का कहना है कि उसके पिता की ठंड लगने के चलते तबियत खराब हो गयी थी,उपचार के दौरान मौत हो गयी है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मान ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है।