फोटो गैलरी

Hindi Newsवेदों के ज्ञान से दूर हो जाते हैं अंधविश्वास

वेदों के ज्ञान से दूर हो जाते हैं अंधविश्वास

नगला दीपा में चल रहे साप्ताहिक चतुर्वेद परायण एवं यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को हरियाणा के वेदाचार्य प. प्रदीप कुमार ने कहा कि वेदों के ज्ञान से पाखंड, रूढ़ियां, कुरीतियां, अंधविश्वास नष्ट हो...

वेदों के ज्ञान से दूर हो जाते हैं अंधविश्वास
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 20 Feb 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नगला दीपा में चल रहे साप्ताहिक चतुर्वेद परायण एवं यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को हरियाणा के वेदाचार्य प. प्रदीप कुमार ने कहा कि वेदों के ज्ञान से पाखंड, रूढ़ियां, कुरीतियां, अंधविश्वास नष्ट हो जाते हैं। वेदों में कहा गया है कि माता पिता की सेवा करने वाले को स्वयं ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है।

उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति दिखावे के लिये पूजा कर्म आदि करता है तो वह सभी व्यर्थ हैं। वेदों का ज्ञान नूतन जगत का निर्माण का संकल्प करने वाले ज्ञान की गंगा बहाते हैं। इससे पूर्व यज्ञाचार्य पं. महेन्द्र शास्त्री ने वेदमंत्रों आधारित यज्ञ को संपन्न कराया। हवन में जगदीश सिंह सत्यराम ने आहुतियां दी। इस अवसर पर संगीताचार्य प्रमोद कुमार ने वेदों पर आधारित धार्मिक गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में लाखन सिंह यादव, उमेश बाबू, रामकेश, मनोज, रत्नेश, रक्षपाल सिंह, रामभरोसे, सूरज सिंह, चंद्रपाल, विनोद पदम सिंह, दयाराम, अवधेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें