फोटो गैलरी

Hindi News ब्रज प्रसिद्ध पेड़ा, दूध और दही में मिली मिलावट

ब्रज प्रसिद्ध पेड़ा, दूध और दही में मिली मिलावट

शहर एवं देहात से अभियान के दौरान भरे खाद्य पदार्थों के 14 नमूने फेल आए हैं। ब्रज प्रसिद्ध पेड़े में भी मिलावट मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य...

 ब्रज प्रसिद्ध पेड़ा, दूध और दही में मिली मिलावट
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 10 Dec 2016 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर एवं देहात से अभियान के दौरान भरे खाद्य पदार्थों के 14 नमूने फेल आए हैं। ब्रज प्रसिद्ध पेड़े में भी मिलावट मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी के निर्देशन में यमुना एक्सप्रेस-वे से पनीर, जन्मभूमि से पेड़ा, चंदनवन से अमूल गोल्ड मिल्क, नीरद पांडेय ने मांट क्षेत्र से मिल्क केक, जन्मभूमि से पेड़ा, रंगजी बाजार वृंदावन से दही, लोहवन क्षेत्र से दही और पनीर, जन्मभूमि परिसर से पेड़ा, पोतरा कुंड से पनीर, वृंदावन सीएफसी चौराहे से दूध, राधाकुंड से रस्क, पुराना बस स्टैंड से पेड़ा एवं ओपी सिंह ने सकरवा रोड गोवर्धन से गेहूं आटा का सैंपल भरा गया था।

जांच रिपोर्ट में उक्त सभी खाद्य पदार्थों के नमूने फेल आए हैं। इनमें किसी न किसी प्रकार की मिलावट है। बाहरी तत्व भी मिले हैं। खास बात यह है कि मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा भी मिलावट से अछूता नहीं है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी अखिलेश कुमार के अनुसार नमूने फेल आने पर संबंधित के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें