फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया गांधी त्याग की जीती जागती मिसाल है: संकोच गौड़

सोनिया गांधी त्याग की जीती जागती मिसाल है: संकोच गौड़

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन सादगीपूर्ण रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। गोष्ठी को संबोधित...

सोनिया गांधी त्याग की जीती जागती मिसाल है: संकोच गौड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Dec 2016 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन सादगीपूर्ण रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की जीती जागती मिसाल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जैसे पद को लेने से इंकार कर दिया। उनके लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है। देश हित सर्वोपरि है। जबकि दूसरे लोग पद के लिए जनता को भ्रमित कर सत्ता पर काबिज हो गए हैं। फैय्याज अहमद सिद्दीकी ने कहा आज सरहद पर जवान शहीद हो रहें हैं और प्रधानमंत्री विदेशों का भ्रमण कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष उमेश टिंगल ने कहा कि सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिली है। महिला जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि सोनिया गांधी के निर्देशन पर यूपीए सरकार द्वारा महिला कल्याण एवं महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक कल्याण की दिशा में पहल की है। गोष्ठी में संतोष यादव, अरविंद यादव, मनोज चतुर्वेदी, सुरेश राठौर, विनोद शर्मा, चंद्रप्रकाश दुबे, किशन बहादुर उपाध्याय, शिवराज सिंह यादव, दीपचंद्र भारती, संजय शर्मा, सहाबुद्दीन मंसूरी, सुशील यादव, धीरज श्रीवास्तव, भीमसेन कठेरिया आदि कांगे्रसी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें