फोटो गैलरी

Hindi Newsफिरोजाबाद में रुपये नहीं दिए तो दामाद ने घर में आग लगाई

फिरोजाबाद में रुपये नहीं दिए तो दामाद ने घर में आग लगाई

नारखी क्षेत्र में गुरुवार की रात दामाद ने ससुर के मकान में आग लगा दी। ससुर परिवार के साथ दूसरे मकान पर सो रहा था। पत्नी को लेकर आरोपी दामाद का विवाद चल रहा है। आग लगाने के बाद वह भाग गया। गांव के...

फिरोजाबाद में रुपये नहीं दिए तो दामाद ने घर में आग लगाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Dec 2016 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नारखी क्षेत्र में गुरुवार की रात दामाद ने ससुर के मकान में आग लगा दी। ससुर परिवार के साथ दूसरे मकान पर सो रहा था। पत्नी को लेकर आरोपी दामाद का विवाद चल रहा है। आग लगाने के बाद वह भाग गया। गांव के लोगों ने काफी प्रयासों के बाद आग को बुझाया। आग से मकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

महासिंहपुर निवासी विजेन्द्र अपने परिवार के साथ खेत पर बने मकान पर रात को सो रहा था। उसी दौरान उसका दामाद शीलू उर्फ शीलेन्द्र पुराने मकान पर पहुंच गया। उसने मकान में आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह भाग गया। मकान से आग की लपटें निकलता देख गांव में हड़कम्प मच गया। वहां पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। विजेन्द्र भी वहां पर पहुच गया। मकान में लगी आग को देख वह हैरत में पड़ गया। गांव के लोगों ने अपने संसाधनों से मकान में लगी आग को बुझाया। तब तक घर पर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।विजेन्द्र का कहना है कि उसका दामाद आपराधिक प्रवृति का है। उसकी पुत्री रूबी दामाद के प्रताड़ित करने के कारण चार वर्षों से उसके पास ही रह रही है। विजेन्द्र ने बताया कि दामाद शाम को उसके पास आया था। वह रुपये मांग रहा था। उसको रुपये देने से मना कर दिया। इसी कारण दामाद ने उसके घर में आग लगा दी। आग की थाने में तहरीर दी है। दामाद द्वारा आग लगाने की चर्चा पूरे दिन गांव में होती रही।

गनीमत रही घर में कोई नहीं था:एसओ

कोटला। नारखी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार कहना है कि कोटला क्षेत्र में जिस घर में आग लगी थी, उस समय कोई मौजूद नहीं था। अगर महिला, उसके परिवार वाले मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर को सूना देखकर ही आरोपी आग लगाकर भाग गया। तहरीर के आधार पर महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें