फोटो गैलरी

Hindi Newsमथुरा में झांसा दे शादी कर किया शारीरिक शोषण

मथुरा में झांसा दे शादी कर किया शारीरिक शोषण

पहली पत्नी व तीन बच्चों के बाप ने एक युवती से झूठ बोलकर शादी कर ली। उसके साथ ढाई साल तक पति के रूप में रहा। एक बेटी भी हो गयी। अब उसे छोड़कर भाग गया। आरोप है कि जब पीड़िता पति के घर गयी तो उसके साथ...

मथुरा में झांसा दे शादी कर किया शारीरिक शोषण
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 14 Nov 2016 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पहली पत्नी व तीन बच्चों के बाप ने एक युवती से झूठ बोलकर शादी कर ली। उसके साथ ढाई साल तक पति के रूप में रहा। एक बेटी भी हो गयी। अब उसे छोड़कर भाग गया। आरोप है कि जब पीड़िता पति के घर गयी तो उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। पीड़िता न्याय पाने को भटक रही है।

गोवर्धन क्षेत्र में निवासी पीड़िता ने एसएसपी के नाम दिये प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि करीब साढ़े तीन साल पूर्व सुरीर क्षेत्र के एक युवक से उसकी लक्ष्मीनगर जमुनापार में मुलाकात हुई थी। उसने अपनी बातों में फंसाकर शादी कर ली। इसके बाद वह उसके साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। आरोपी ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान एक बेटी हो गयी। बताते हैं कि विगत कुछ माह पूर्व वह उसे छोड़कर अपने गांव चला गया। जब वह लौटकर नहीं आया तो पीड़िता पति के गांव गयी। वहां पति ने अपने परिजनों के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। इसकी शिकायत सुरीर थाने में की गयी थी। बाद में समझौता हो गया। अक्टूबर माह में पति ने अपने तीन लोगों के साथ मिलकर उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान दो युवकों के आने पर वे भाग गए। तब से वह भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता के मां-बाप भी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें