फोटो गैलरी

Hindi Newsमेहनताना मांगने पर भट्टा श्रमिकों को पीट डाला

मेहनताना मांगने पर भट्टा श्रमिकों को पीट डाला

शिकोहाबाद स्थित ईंट भट्ठे पर त्यौहार के खर्चे को रुपये मांगने पर भट्ठास्वामी ने दो श्रमिकों को दौड़ा दौड़कर पीटा। उनको रुपये भी नहीं दिए गए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। बाद में श्रमिकों ने एसपी...

मेहनताना मांगने पर भट्टा श्रमिकों को पीट डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकोहाबाद स्थित ईंट भट्ठे पर त्यौहार के खर्चे को रुपये मांगने पर भट्ठास्वामी ने दो श्रमिकों को दौड़ा दौड़कर पीटा। उनको रुपये भी नहीं दिए गए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। बाद में श्रमिकों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत की।

भट्ठे पर अधिकतर दूरदराज के श्रमिक काम करते हैं। वह भट्ठे पर ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। त्यौहार पर दो श्रमिकों ने भट्ठा मालिक से मेहनताना मांगा। इस बात पर भट्ठा स्वामी आग बबूला हो गया। उसने श्रमिकों को रुपये तो नहीं दिए बल्कि उनको लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उनकी चीख पुकार सुन अन्य श्रमिक एकत्रित हो गए। उन लोगों ने किसी प्रकार दबंग भट्ठा स्वामी के कहर से दोनो को बचाया। श्रमिकों ने थाने में तहरीर दी है। बाद में पीड़ित श्रमिक अपने परिवारीजनों के साथ एसपी अजय कुमार से मिलने पुलिस कार्यालय पहुंच गए।

श्रमिकों ने एसपी से मिल कर उनको सारी घटना से अवगत कराया। उनकी बात सुन एसपी ने श्रमिकों को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें