फोटो गैलरी

Hindi Newsजीआरपी जवान दे रहा है तेजाब डालने की धमकी

जीआरपी जवान दे रहा है तेजाब डालने की धमकी

आगरा में तैनात एक महिला कांस्टेबल तथा जीआरपी जवान के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया। जीआरपी का जवान फरार हो गया। घटना के पीछे महिला कांस्टेबल की बहन के साथ जीआरपी जवान...

जीआरपी जवान दे रहा है तेजाब डालने की धमकी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 May 2017 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा में तैनात एक महिला कांस्टेबल तथा जीआरपी जवान के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया। जीआरपी का जवान फरार हो गया। घटना के पीछे महिला कांस्टेबल की बहन के साथ जीआरपी जवान द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई गई है।

शनिवार को दोपहर स्टेशन रोड पर स्कूटी सवार एक युवती की बाइक सवार युवक से पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी। ये देख भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया तो युवती ने बताया कि वह पुलिस कांस्टेबल है। घिरोर क्षेत्र की रहने वाली है। आगरा में तैनात है। युवक का नाम प्रदीप निवासी मोहनपुर बुलंदशहर है। वह जीआरपी का जवान है। दोनों के सरकारी कर्मचारी होने के कारण भीड़ ने हस्तक्षेप नहीं किया। मामले की सूचना पुलिस को दी, तब तक जीआरपी का जवान गायब हो गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की। महिला कांस्टेबल भी पुलिस के साथ कोतवाली आ गई। उसने बताया कि आरोपी जवान ने उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। जिसका मुकदमा आगरा में चल रहा है। महिला ने बताया कि आरोपी जीआरपी का जवान आए दिन उसे चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। उसे तथा उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। शनिवार को सुबह से ही उसका पीछा कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें