फोटो गैलरी

Hindi Newsएटा में गुरूवार को भी हाईवे पर चार घंटे लगा जाम

एटा में गुरूवार को भी हाईवे पर चार घंटे लगा जाम

एटा में गुरुवार को एक बार फिर से हाईवे के साथ ही अन्य मार्गों पर चार घंटे जाम लगा। दोपहर को लगे जाम में स्कूली बच्चे भी घंटों तक फसे रहे जबकि यातायात पुलिस का अलीगंज तिराहे पर वसूली करने को लेकर...

एटा में गुरूवार को भी हाईवे पर चार घंटे लगा जाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 01 Dec 2016 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा में गुरुवार को एक बार फिर से हाईवे के साथ ही अन्य मार्गों पर चार घंटे जाम लगा। दोपहर को लगे जाम में स्कूली बच्चे भी घंटों तक फसे रहे जबकि यातायात पुलिस का अलीगंज तिराहे पर वसूली करने को लेकर तांता लगा रहा।

यातायात प्रभारी की अनदेखी के कारण शहर में जाम के हालात ठीक नहीं हो पा रहे है। सिपाहियों को एक जगह पर एकत्रित करके रखना और होमागार्डो को मैन चौराहा और तिराहा पर खड़ा कर यातायात व्यवस्था को पलीता लगा लगाया जा रहा है। अधिकांश चौराहों और तिराहों पर देखा जा रहा है कि केवल होमगार्ड ही यातायात व्यवस्था के लिए खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस वसूली वाले स्थानों पर वाहनों को रोक कर वसूली कर रहे है। ट्रैफिक पुलिस के लिए वसूली के लिए महत्वपूर्ण स्थान अलीगंज तिराहा बना हुआ है। जहां ट्रैफिक पुलिस का आधा स्टाप सुबह से शाम तक खड़ा रहता है। जो वहां से गुजरने वाले पशुओं से भरे वाहन और दूसरे दूर दराज के जिलों से आने वाले ट्रक से वसूली करते रहते है।

गुरुवार दोपहर 12 बजे से शहर के हाईवे के साथ ही मुख्य मार्गों पर जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया जो शाम चार बजे तक लगा रहा। लंबे समय तक हाईवे पर जाम के हालात होने के बाद भी यातायात पुलिस नजर नहीं आई। बाद में लोगों ने ही हस्तक्षेप करते हुए जाम के हालातों को समाप्त किया। हाईवे के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी फालतू वाहनों को खड़ा देखा गया। इसके चलते भी हाईवे पर जाम के हालत बने रहे।

दोपहर बाद लग गया जाम

एटा। एसएसपी राजेश कृष्ण के आदेश के बाद यातायात पुलिस ने दोपहर तक व्यवस्था को दुरूस्त रखा। दोपहर बाद यातायात पुलिस जैसे ही निष्क्रिय हुई वैसे ही जाम फिर से लग गया। रोडवेज बस स्टैंड पर भी डग्गामार वाहनों की गाडि़या खड़ी हो गई। जब तक यातायात पुलिस गंभीरता से काम नहीं करेगी तब तक जाम की समस्या से निजात मिलना मुश्किल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें