हर दुकानदार रखेगा कूड़ेदान, नहीं तो चालान- डीएम
ताजगंज की तर्ज पर ही शहर के अन्य इलाकों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत प्रमुख बाजारों से होगी। चौराहों तथा बाजारों में ठेलवालों को भी कूड़ादान रखना होगा। तीन दिन का मौका दिया जा रहा है। उसके...
ताजगंज की तर्ज पर ही शहर के अन्य इलाकों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। शुरुआत प्रमुख बाजारों से होगी। चौराहों तथा बाजारों में ठेलवालों को भी कूड़ादान रखना होगा। तीन दिन का मौका दिया जा रहा है। उसके बाद चालान होगा। डीएम गौरव दयाल ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में जो सफाई अभियान चलाया जा रहा है, उससे स्थितियों में सुधार है। शिविर कार्यालय पर बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटक आगरा आते हैं तो शहर में कई जगह कूड़े के ढेर मिलते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। उन्होंने व्यापार संगठन के लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने दुकानदारों को अच्छे ढंग से समझाएं कि कूड़ेदान जरूर रखें। बैठक में उप नगर आयुक्त अनिल कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर संजीव बालियान, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।