फोटो गैलरी

Hindi News18 साल बाद इटावा से चलकर मैनपुरी स्टेशन पहुंची सपनों की रेल

18 साल बाद इटावा से चलकर मैनपुरी स्टेशन पहुंची सपनों की रेल

मैनपुरी के लोगों का 18 साल का इंतजार आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहलीबार इटावा से पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो बड़ी संख्या में ट्रेन का स्वागत करने के लिए लोग पहुंचे। इटावा-...

18 साल बाद इटावा से चलकर मैनपुरी स्टेशन पहुंची सपनों की रेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Dec 2016 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी के लोगों का 18 साल का इंतजार आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहलीबार इटावा से पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो बड़ी संख्या में ट्रेन का स्वागत करने के लिए लोग पहुंचे।

इटावा- मैनपुरी रेलवे लाइन पर 18 साल बाद ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। बुधवार की शाम 7:15 बजे पैसेंजर ट्रेन मैनपुरी स्टेशन पहुंची। एक माह पूर्व आगरा से डेमो ट्रेन मैनपुरी आनी थी लेकिन कानपुर के निकट हुए हादसे के चलते ट्रेन का संचालन नहीं हो सका। लेकिन बुधवार को इटावा- मैनपुरी रेलवे लाइन से इटावा रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन मैनपुरी के लिए रवाना की गई। ट्रेन संख्या 71909 अब हर रोज इटावा होकर आगरा तक मैनपुरी के यात्रियों को सफर करायेगी। ट्रेन शुरू होने से जनपद के लोगों में बड़ी खुशी है।

वर्ष 1997-98 में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पहल के बाद मैनपुरी-इटावा रेलव लाइन के लिए भूमि पूजन तत्कालीन राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। पिछले तीन माह से इटावा- मैनपुरी रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन संचालक के लिए विभाग प्रयास कर रहा था। बुधवार को ये प्रयास पूरा हो गया।

इस ट्रेन को लेकर चालक धर्मेंद्र सिंह, सहायक चालक लल्लन प्रसाद व गार्ड जागेश्वर प्रसाद मैनपुरी आए। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने व्यवस्थाओं को संभाला। इनसेट कानपुर के निकट हुई दुर्घटना के चलते बुधवार को शिकोहाबाद से पहली ट्रेन तूफान एक्सप्रेस मैनपुरी होकर गुजारी गई। फर्रुखाबाद होकर ये ट्रेन कानपुर पहुंची। इसके बाद कानपुर से आधा दर्जन ट्रेनें फर्रुखाबाद होकर मैनपुरी आईं। यहां से इन ट्रेनों को शिकोहाबाद के लिए रवाना किया गया। ट्रेनों का आवागमन पूरी रात तक चलता रहा। कई ट्रेनों के संचालन से मैनपुरी स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ भाड़ रही।

इस तरह होगा पैसेंजर ट्रेन का संचालन

प्रात: 4:30 बजे मैनपुरी से इटावा के लिए होगी रवाना। प्रात: 5:45 बजे पहुंचेगी इटावा। प्रात: 9:55 बजे पहुंचेगी आगरा। शाम 5:10 बजे आगरा से वापस मैनपुरी के लिए होगी रवाना रात 8:45 बजे इटावा से मैनपुरी के लिए होगी रवाना। रात 10:05 बजे इटावा से चलकर पहुंचेगी मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें