फोटो गैलरी

Hindi Newsनवंबर से अयोध्या में बनेगा सिंह द्वार : आत्मानंद सरस्वती

नवंबर से अयोध्या में बनेगा सिंह द्वार : आत्मानंद सरस्वती

रेवाड़ी की रामलीला में मंगलवार की रात पहुंचे आत्मानंद सरस्वती जी ने मौजूद लोगों से रूबरू होते हुए आठ नवंबर से अयोध्या में सिंह द्वार बनने की बात कही। इस दौरान वहां पुलिस फोर्स मौजूद रही। बुधवार को वह...

नवंबर से अयोध्या में बनेगा सिंह द्वार : आत्मानंद सरस्वती
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रेवाड़ी की रामलीला में मंगलवार की रात पहुंचे आत्मानंद सरस्वती जी ने मौजूद लोगों से रूबरू होते हुए आठ नवंबर से अयोध्या में सिंह द्वार बनने की बात कही। इस दौरान वहां पुलिस फोर्स मौजूद रही। बुधवार को वह मीडिया से रूबरू हुए और सपा हाईकमान में चल रही द्वंद्ध पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण विश्व की कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

श्रीराम जन्मभूमि निर्माण न्यास अयोध्या के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विश्व हिन्दू जागरण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आत्मानंद सरस्वती मंगलवार की रात रेवाड़ी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने आयोजित रामलीला में भाग लिया। मंचन देखने के दौरान वहां पुलिस भी आ गई। इसके बाद उन्होंने लोगों को संविधान का पालन करने को कहा और कहा कि आगामी आठ नवंबर से कानूनी तौर पर अयोध्या में सिंह द्वार का निर्माण शुरू होगा। इसके साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चाचा और चच्चा के बीच उलझकर रह गए हैं। ऐसे में वह अपने वादे, जो उन्होंने जनता से किया था, उसे पूरा नहीं कर रहे हैं। कहा कि उन्होंने अयोध्या में 22 करोड़ की लागत से थीम पार्क बनवाने का वादा किया था लेकिन इस पर अब तक विचार नहीं किया जा सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें