फोटो गैलरी

Hindi Newsबहराइच में अधेड़ पर लेपर्ड ने किया हमला

बहराइच में अधेड़ पर लेपर्ड ने किया हमला

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती टेड़िया निवासी 50 वर्षीय परशुराम पुत्र ननकू बुधवार को करवा देने अपने बहन के घर गए थे। रात करीब नौ बजे वह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से होकर अकेले पैदल घर...

बहराइच में अधेड़ पर लेपर्ड ने किया हमला
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती टेड़िया निवासी 50 वर्षीय परशुराम पुत्र ननकू बुधवार को करवा देने अपने बहन के घर गए थे। रात करीब नौ बजे वह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल से होकर अकेले पैदल घर लौट रहे थे। तभी नई बस्ती के पास लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े जिससे लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। हमले की सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। घायल परशुराम को सुजौली उपकेन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें