फोटो गैलरी

Hindi Newsयमन में चार भारतीय नर्सों समेत 16 की मौत

यमन में चार भारतीय नर्सों समेत 16 की मौत

यमन के मुख्य दक्षिणी शहर अदन के एक वृद्धाश्रम में शुक्रवार को आतंकियों की गोलीबारी में चार भारतीय नर्सों समेत 16 की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग हैं। विदेश...

यमन में चार भारतीय नर्सों समेत 16 की मौत
एजेंसीSat, 05 Mar 2016 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

यमन के मुख्य दक्षिणी शहर अदन के एक वृद्धाश्रम में शुक्रवार को आतंकियों की गोलीबारी में चार भारतीय नर्सों समेत 16 की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर बुजुर्ग हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि सरकार हमले में मारे गए भारतीयों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। जिबूती स्थित भारतीय कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि शेख ओथमन इलाके में 4 आतंकियों ने वृद्धाश्रम के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे अपनी मां से मिलने आए हैं और गेट खोल दें। भीतर घुसने के बाद उन्होंने सबसे पहले गेट पर खडे़ सुरक्षाकर्मी को मारा और फिर अंदर मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि हमले के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हमले मेंआईएस का हाथ हो सकता है।  हालांकि, किसी भी संगठन ने अभी जिम्मेदारी नहीं ली है। इस वृद्धाश्रम का संचालन कोलकाता की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा किया जा रहा है। इस वृद्धाश्रम में करीब 80 लोग रह रहे थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें