फोटो गैलरी

Hindi Newsकोलकाता में पुल गिरा, 22 की मौत

कोलकाता में पुल गिरा, 22 की मौत

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 78 लोग घायल हुए हैं और कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रदेश...

कोलकाता में पुल गिरा, 22 की मौत
एजेंसीFri, 01 Apr 2016 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार को एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 78 लोग घायल हुए हैं और कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करा रही हैदराबाद की कंपनी आईवीआरसीएल इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की है।

व्यस्ततम जगह पर हादसा: भीड़भाड़ वाले गिरीश पार्क-बड़ा बाजार इलाके में गणेश टॉकिज के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। इसकी बुधवार रात ढलाई हुई थी। गुरुवार दोपहर 12:25 बजे अचानक फ्लाईओवर भरभराकर गिर गया।

मुआवजे का ऐलान: पश्चिम बंगाल सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख और सामान्य रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

सेना, एनडीआरएफ भी जुटी : सेना की चार कॉलम और एनडीआरएफ की दो टीमें भी बचाव और राहत कार्य में जीजान से जुटी हुई हैं।

शर्मनाक बयान: वहीं दूसरी ओर फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी के एक अधिकारी पांडुरंग राव ने शर्मनाक बयान में कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि भगवान की मर्जी है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें