फोटो गैलरी

Hindi Newsमंत्री के भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

मंत्री के भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज

हौजकाजी इलाके में एक महिला ने दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन के भाई फुरकान पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला मटिया महल इलाके में...

मंत्री के भाई के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 08 Jan 2016 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

हौजकाजी इलाके में एक महिला ने दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन के भाई फुरकान पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार महिला मटिया महल इलाके में रहती है। वह इलाके में घर बनवा रही थी जिसे तोड़ने के लिए नगर निगम का नोटिस आ गया। वह इस सिलसिले में मदद मांगने के लिए पांच जनवरी को स्थानीय विधायक एवं मंत्री इमरान हुसैन के पास गई।

महिला ने बताया कि कार्यालय में इमरान के भाई फुरकान मौजूद थे। उन्होंने महिला से अभद्रता की। पीड़िता ने मामले की जानकारी हौजकाजी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फुरकान चमड़े की जैकट बनाने की फैक्टरी चलाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें