फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रीजेश चोटिल, हॉकी विश्व कप से बाहर

श्रीजेश चोटिल, हॉकी विश्व कप से बाहर

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश पीठ की चोट के कारण यहां चल रहे हॉकी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारत को सातवें-आठवें स्थान के प्ले ऑफ के लिए शुक्रवार को मैदान में उतरना है। मेजबान टीम हालांकि...

श्रीजेश चोटिल, हॉकी विश्व कप से बाहर
एजेंसीTue, 09 Mar 2010 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश पीठ की चोट के कारण यहां चल रहे हॉकी विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारत को सातवें-आठवें स्थान के प्ले ऑफ के लिए शुक्रवार को मैदान में उतरना है। मेजबान टीम हालांकि चोटों की समस्या से जूझ रही है और श्रीजेश के अलावा दीपक ठाकुर और शिवेंद्र सिंह भी चोटिल हैं।

शिवेंद्र को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के अंतिम लीग मैच के दौरान चोट लगी जो 3-3 से बराबर रहा था। भारतीय कोच जोस ब्रासा ने मैच के बाद कहा कि श्रीजेश विश्व कप से बाहर हो गया है और अंतिम लीग मैच में नहीं खेल पाएगा। मैच की सुबह स्ट्रेचिंग करते हुए उसकी पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। हम उसे डॉक्टर के पास ले गए जिन्होंने उसे तीन हफ्ते के आराम की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि ठाकुर की अंगुलियों में भी अभ्यास के दौरान चोट लग गयी थी। कोच ने हालांकि उम्मीद जताई कि शिवेंद्र शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए फिट हो जाएंगे। ब्रासा ने कहा कि शिवेंद्र को मैच के दौरान चोट लगी लेकिन यह गंभीर नहीं है। उम्मीद करते हैं कि वह शुक्रवार को होने वाले मैच तक उबर जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें