फोटो गैलरी

Hindi Newsसभी बड़ी चुनौतियों में भारत की भूमिका अहम: अमेरिका

सभी बड़ी चुनौतियों में भारत की भूमिका अहम: अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि सभी प्रमुख वैश्विक चुनौतियों में भारत की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री राबर्ट ब्लेक ने कहा, हमारा मानना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी से लेकर...

सभी बड़ी चुनौतियों में भारत की भूमिका अहम: अमेरिका
एजेंसीSat, 06 Mar 2010 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका ने कहा है कि सभी प्रमुख वैश्विक चुनौतियों में भारत की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। दक्षिण और मध्य एशिया के सहायक विदेश मंत्री राबर्ट ब्लेक ने कहा, हमारा मानना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी से लेकर ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और जन संहार के हथियारों के प्रसार तक, इस सदी की लगभग सभी प्रमुख चुनौतियों में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी के मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में ब्लेक ने कहा कि भारत और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र में पूर्व में एक अलग रास्ता अपनाते रहे हैं, लेकिन अब दोनों देशों के हित एक से हैं।

उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के अगुवा के रूप में भारत के इतिहास को देखते हुए हम कभी-कभी संयुक्त राष्ट्र में वैचारिक भिन्नता की स्थिति में होते थे और भारत ने कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र की भागीदारी का विरोध किया है।

ब्लेक ने कहा कि इसके बावजूद हमारे राष्ट्रीय हितों के एक जैसा होने के कारण हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हम भारत के साथ समान आधार पर खड़े होंगे। ब्लेक ने कहा कि इसके अलावा, भारत उन तमाम देशों में एक है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट पाना चाहते हैं।

भारत के अलावा ब्राजील, जर्मनी और जापान भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता पाना चाहते हैं। अब तक अमेरिका केवल जापान का समर्थन करता रहा है और उसने भारत को समर्थन का कोई वायदा नहीं किया है हालांकि ओबामा प्रशासन देश को अमेरिका का स्वाभाविक सहयोगी करार देता है। ब्लेक ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र की महत्ता को समझता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें