फोटो गैलरी

Hindi Newsमहंगाई को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा

महंगाई को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरते हुए भाजपा के समर्थक जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जिनमें नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, अनंत कुमार जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे। पार्टी...

महंगाई को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा
एजेंसीWed, 10 Feb 2010 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरते हुए भाजपा के समर्थक जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए, जिनमें नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, अनंत कुमार जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे।

पार्टी के झंडे और बैनर लिए भाजपा समर्थक चीनी हुई कड़वी और कांग्रेस आई मंहगाई लाई जैसे नारे लगा रहे थे। वे मंहगाई को नियंत्रित नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कृषि मंत्री शरद पवार के खिलाफ भी नारे लगा रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से महंगाई बेलगाम हुई है। दो दिन पहले ही गडकरी ने महंगाई के विरूद्ध राष्ट्र-व्यापी प्रचार की घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस नीत शासन में सकल घरेलू उत्पाद की बजाय मंहगाई बढ़ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक बड़े घोटाले के कारण महंगाई छलांगे मारती जा रही है और सत्ता में बैठे नेताओं के समर्थन के बिना ऐसा होना संभव नहीं है। अनंत कुमार ने कहा कि पार्टी महंगाई के खिलाफ अपने आंदोलन को और अधिक बढ़ाएगी। हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। इसमें मंत्रियों की मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री, सोनिया और पवार शामिल हैं। हम इसका पर्दाफाश करके रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें