फोटो गैलरी

Hindi Newsघाटी में फिर आई सफेद मौत, एक जवान की मौत

घाटी में फिर आई सफेद मौत, एक जवान की मौत

कश्मीर घाटी में मंगलवार को हिमस्खलन की ताजा घटना में कुपवाड़ा जिले में सेना के एक जवान की मौत हो गई। सोमवार को भी शीतकालीन युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हिमस्खलन से 17 जवानों की मौत हो गई थी। एक...

घाटी में फिर आई सफेद मौत, एक जवान की मौत
एजेंसीTue, 09 Feb 2010 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

कश्मीर घाटी में मंगलवार को हिमस्खलन की ताजा घटना में कुपवाड़ा जिले में सेना के एक जवान की मौत हो गई। सोमवार को भी शीतकालीन युद्ध प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हिमस्खलन से 17 जवानों की मौत हो गई थी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि हिमस्खलन की घटना श्रीनगर से लगभग 145 किलोमीटर दूर तंगधार में सुबह करीब पौने चार बजे हुई जिसमें 14 सैन्यकर्मी फंस गए। उन्होंने बताया कि सभी 14 सैनिकों को बर्फ से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाद में उनमें से एक की मौत हो गई।

इससे पहले सोमवार को गुलमर्ग का स्काई रिसोर्ट हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें 17 सैनिकों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब जवान श्रीनगर से 70 किलोमीटर दूर शीतकालीन युद्धाभ्यास प्रशिक्षण में भाग ले रहे थे।

हिमस्खलन के चलते भारी मात्रा में बर्फ उस समय सैनिकों के ऊपर गिर पड़ी जब वे खिलनमार्ग चोटी की ऊंचाइयों की बर्फीली दीवारों को लगभग शून्य दश्यता में पार कर रहे थे।

खिलनमार्ग हादसे में हाई अल्टीटयूड वारफेयर स्कूल के कर्मियों की मौत हुई। सेना के प्रवक्ता कर्नल एएस बरार ने बताया कि खराब मौसम और गुलमर्ग में सड़क बंद होने से सैनिकों के शव श्रीनगर नहीं लाए जा सके हैं।

उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में मौसम प्रतिकूल है और भारी हिमपात की वजह से यह लगातार खराब बना हुआ है। भारी मात्रा में बर्फ के जमाव की वजह से गुलमर्ग जाने वाली सड़क भी बंद है। बरार ने बताया कि घायल 17 सैनिकों की हालत स्थिर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें