फोटो गैलरी

Hindi Newsकश्मीर में हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य पूरा

कश्मीर में हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य पूरा

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के ऊंचाई वाले इलाके में सोमवार को एक सैनिक प्रशिक्षण शिविर के जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद शुरू किया गया बचाव कार्य मंगलवार सुबह पूरा हो गया। सैन्य...

कश्मीर में हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य पूरा
एजेंसीTue, 09 Feb 2010 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के ऊंचाई वाले इलाके में सोमवार को एक सैनिक प्रशिक्षण शिविर के जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद शुरू किया गया बचाव कार्य मंगलवार सुबह पूरा हो गया।

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि हिमस्खलन की चपेट में आने से एक सैन्य अधिकारी और 16 जवानों की मौत हो गई। हादसे में 17 लोग घायल हुए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें