फोटो गैलरी

Hindi Newsउम्र के साथ रंग बदलता है यह मेंढक

उम्र के साथ रंग बदलता है यह मेंढक

दक्षिण पूर्वी पापुआ न्यू गिनी में मेंढक की एक नई प्रजाति का पता चला है जो अपनी शैशवावस्था से वयस्क होने के पड़ावों में कई बार रंग बदलता है। एक अमेरिकी शोध दल ने इस अनोखे मेंढक की पहचान ओरियोफ्रीन...

उम्र के साथ रंग बदलता है यह मेंढक
एजेंसीMon, 01 Feb 2010 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पूर्वी पापुआ न्यू गिनी में मेंढक की एक नई प्रजाति का पता चला है जो अपनी शैशवावस्था से वयस्क होने के पड़ावों में कई बार रंग बदलता है।

एक अमेरिकी शोध दल ने इस अनोखे मेंढक की पहचान ओरियोफ्रीन एजरा के रूप में की है जो अपने जीवन काल के शुरूआती चरण में चमकीले काले रंग का होता है और उसकी पीठ पर पीले रंग के धब्बे होते हैं, लेकिन जब यह वयस्क होता है तो इसका रंग आडू जैसा हो जाता है और इसकी आंखें नीली चमकीली हो जाती हैं।

अमेरिका में बिशप म्यूजियम के डा फ्रेड क्राउस ने कहा कि नई प्रजातियों को खोज निकालना हमेशा उत्साहजनक होता है लेकिन इस अनोखे मेंढक की खोज ने तो कमाल कर दिया है। डा क्राउस ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ इसकी रंग बदलती त्वचा यह सवाल पैदा करती है कि इसके जीवन चक्र में इन रंगों का क्या महत्व है।

जर्नल कोपिया में प्रकाशित रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने कहा है कि शैशवास्था में चमकीले रंग इस बात का परिचायक हो सकते हैं कि ये उसे हमलावरों से चेताते होंगे लेकिन यह रहस्य है कि बाद में उम्र बढ़ने पर इसके रंग खो क्यों जाते हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस प्रजाति के मेंढकों की त्वचा में खतरनाक विषैले तत्व भी हो सकते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें