फोटो गैलरी

Hindi Newsराजपक्षे ने 12 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की सेवा समाप्त की

राजपक्षे ने 12 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की सेवा समाप्त की

श्रीलंका ने सोमवार को हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजनीतिक साजिश रचने के आरोप में 11 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा करार...

राजपक्षे ने 12 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की सेवा समाप्त की
एजेंसीMon, 01 Feb 2010 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका ने सोमवार को हाल ही में संपन्न राष्ट्रपति पद के चुनाव में राजनीतिक साजिश रचने के आरोप में 11 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा करार दिया।

सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 26 जनवरी के राष्ट्रपति पद के चुनाव के दौरान राजनीतिक साजिश रचने के आरोप में इन अधिकारियों को आवश्यक सेवानिवृति पर भेज दिया। राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपने पूर्व सेना प्रमुख और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार जनरल सरथ फोन्सेका को शिकस्त दी थी।

सूत्रों ने बताया कि बर्खास्त किए गए अधिकारियों में तीन मेजर जनरल और दो ब्रिगेडियर भी शामिल हैं। उन पर मतदान के दौरान राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक सेवानिवृति पर भेज दिया गया है क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा माना जा रहा था।

समझा जाता है कि राजपक्षे ने पूर्व सेना जनरल के वफादार रहे कुछ वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का तबादला भी कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें