फोटो गैलरी

Hindi Newsसोमालिया की राजधानी में भारी गोलीबारी, 19 मरे

सोमालिया की राजधानी में भारी गोलीबारी, 19 मरे

सोमालिया की राजधानी में एक ही दिन में इस्लामी उग्रवादियों ने सरकारी ठिकानों और अफ्रीकी संघ के शांति सैनिकों पर कई हमले किए जिससे महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 19 लोग मारे गए। दो दिन बाद ही...

सोमालिया की राजधानी में भारी गोलीबारी, 19 मरे
एजेंसीSat, 30 Jan 2010 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमालिया की राजधानी में एक ही दिन में इस्लामी उग्रवादियों ने सरकारी ठिकानों और अफ्रीकी संघ के शांति सैनिकों पर कई हमले किए जिससे महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 19 लोग मारे गए।

दो दिन बाद ही राष्ट्रपति शेख शरीफ शेख अहमद की सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। शेख अहमद ने दो दशकों से चले आ रहे युद्ध के कारण विकास से कोसों दूर हो चुके अपने देश में हिंसा समाप्त करने का लक्ष्य रखा था जो फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

मोगादीशु में एंबुलेंस सेवा के प्रमुख अली मूसे ने बताया कि हमलों में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें