फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत, चीन दे रहे हैं गणित-विज्ञान पर ज्यादा जोरः ओबामा

भारत, चीन दे रहे हैं गणित-विज्ञान पर ज्यादा जोरः ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत, चीन और जर्मनी का गणित तथा विज्ञान जैसे विषयों पर जोर देखते हुए अपने सांसदों से कहा है कि वह अपने देश को दूसरे स्थान पर देखना पसंद नहीं करेंगे। ओबामा ने स्टेट...

भारत, चीन दे रहे हैं गणित-विज्ञान पर ज्यादा जोरः ओबामा
एजेंसीThu, 28 Jan 2010 10:43 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत, चीन और जर्मनी का गणित तथा विज्ञान जैसे विषयों पर जोर देखते हुए अपने सांसदों से कहा है कि वह अपने देश को दूसरे स्थान पर देखना पसंद नहीं करेंगे।

ओबामा ने स्टेट ऑफ यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि वाशिंगटन हमें इंतजार करने को कह रहा है, हालांकि परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। इसी बीच चीन अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने का इंतजार नहीं कर रहा है। जर्मनी इंतजार नहीं कर रहा है। भारत इंतजार नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह देश चुपचाप नहीं खड़े हैं। यह देश दूसरे स्थान पर रहने के लिए काम नहीं कर रहे हैं। यह देश गणित और विज्ञान पर अधिक जोर दे रहे हैं। यह देश अपनी आधारभूत संरचनाओं में सुधार कर रहे हैं तथा स्वच्छ उर्जा के क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं क्योंकि वह उन कामों को पाना चाहते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अमेरिका के लिए दूसरा स्थान स्वीकार नहीं कर सकता। चाहे जितनी भी मेहनत करनी पड़े, चाहे यह जितना भी असुविधाजनक हो, यह समय उन समस्याओं के हल के लिए गंभीर होने का है, जो हमारे विकास में बाधा पैदा कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें