फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील चोटिल, नहीं जाएंगे अमेरिका

सुशील चोटिल, नहीं जाएंगे अमेरिका

बीजिंग ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार चोटिल होने के कारण तीन फरवरी से अमेरिका में होने वाली 2010 डेव शुल्ज अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। भारतीय कुश्ती महासंघ ने चार दिन की...

सुशील चोटिल, नहीं जाएंगे अमेरिका
एजेंसीSun, 24 Jan 2010 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजिंग ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार चोटिल होने के कारण तीन फरवरी से अमेरिका में होने वाली 2010 डेव शुल्ज अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने चार दिन की इस प्रतियोगता के लिए भारत का 27 पहलवानों सहित करीब 40 सदस्यीय दल भेजने का फैसला किया है। जिसमें फ्री स्टाइल वर्ग में भारत की दो टीमें भाग ले रही हैं। अमेरिका के कालोराडों स्प्रिंगस में होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से चोटी के पहलवान भाग लेते है।

भारतीय कुश्ती संघ ने सुशील कुमार का इस प्रतियोगिता के लिए चयन किया था लेकिन चोटिल होने के कारण वह दल के साथ नहीं जा पाएगा।

टीमें इस प्रकार हैं-
फ्री स्टाइल ए टीमः विनोद कुमार, राहुल मान, अमित कुमार, नरसिंह यादव, रामवीर, मौसम खत्री और राजीव तोमर।
फ्री स्टाइल बी टीमः अनिल कुमार, रजनीश कुमार, सुमित कुमार, नरेश कुमार, अनिल मान और जोगिन्द्र कुमार।
ग्रीको रोमनः राजेन्द्र कुमार, रविंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, राजबीर सिंह, मनोज कुमार, अशोक कुमार और धर्मेन्द्र दलाल।
महिला वर्गः निर्मला देवी, बबीता कुमारी, गीता, अलका तोमर, अनिता, नवजोत कौर और अनमोल।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें