फोटो गैलरी

Hindi Newsभारतीय मूल की अमेरिकी महिला पर आरोप निर्धारित

भारतीय मूल की अमेरिकी महिला पर आरोप निर्धारित

भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला के खिलाफ विंसकोसिन में अमेरिकी अदालत ने अपनी कंपनी के साथ तीन करोड़ 10 लाख डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में आरोप निर्धारित किए। अमेरिका के अटॉर्नी जेम्स सांतेले ने घोषणा की...

भारतीय मूल की अमेरिकी महिला पर आरोप निर्धारित
एजेंसीThu, 21 Jan 2010 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला के खिलाफ विंसकोसिन में अमेरिकी अदालत ने अपनी कंपनी के साथ तीन करोड़ 10 लाख डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में आरोप निर्धारित किए।

अमेरिका के अटॉर्नी जेम्स सांतेले ने घोषणा की कि मिलवावुके की अदालत में ज्यूरी ने सुजाता सचदेवा (46) पर धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए। सचदेवा कॉस कॉरपोरेशन की पूर्व वित्त उपाध्यक्ष, सचिव और मुख्य लेखापाल अधिकारी हैं। यह कंपनी मिलवावुके विसकोंसिन में स्थित है। कॉस स्टीरियो हेडफोन, स्पीकर और संबंधित उत्पादों का निर्माण करती है।

सांतेले ने एक बयान में कहा कि इस जिले में यह अब तक का सबसे बड़ा मामला है और इस कार्यालय एवं एफबीआई जांच तथा सफेदपोश अपराधों पर अभियोग चलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सचदेवा को अगर सजा सुनाई जाती है तो उन्हें 120 वर्ष कैद और 15 लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा जांच में पाई गई सामग्री को जब्त कर उनका प्रत्यर्पण भी किया जा सकता है।

उन पर आरोप है कि कॉस कंपनी में सचदेवा ने अपने पद का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी से तीन करोड़ 10 लाख डॉलर से ज्यादा की राशि हड़प ली, जिसका उपयोग उन्होंने निजी सामान खरीद और व्यक्तिगत खर्चों पर किया ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें