फोटो गैलरी

Hindi Newsस्मिथ के शतक से द अफ्रीका की स्थिति मजबूत

स्मिथ के शतक से द अफ्रीका की स्थिति मजबूत

ग्रीम स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के वर्षाबाधित दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड पर 35 रन की बढ़त बना ली। स्मिथ 105 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड...

स्मिथ के शतक से द अफ्रीका की स्थिति मजबूत
एजेंसीFri, 15 Jan 2010 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रीम स्मिथ के शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के वर्षाबाधित दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड पर 35 रन की बढ़त बना ली।

स्मिथ 105 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के 180 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण चाय ब्रेक जल्दी लेना पड़ा और उसके बाद भी ज्यादा खेल नहीं हो सका।

स्मिथ और हाशिम अमला (नाबाद 73) ने दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। सुबह बल्लेबाजों को काफी दिक्कतें पेश आई क्योंकि गेंद काफी स्विंग ले रही थी। स्मिथ ने सुबह 105 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रियान साइडबाटम को 16वां चौका जड़कर अपना शतक 182 गेंद में पूरा किया। पांच बाद बाद इसी गेंदबाज ने उन्हें पहली स्लिप में एंड्रयू स्ट्रास के हाथों लपकवाया। दो ओवर बाद बारिश होने लगी और मैदान पर काफी पानी भर गया जिससे खेल रोकना पड़ा।

इससे पहले स्मिथ 15 के स्कोर पर थे जब विकेट के पीछे लपके जाने की जोरदार अपील से बाल-बाल बचे। एशवैल प्रिंस अगले ओवर में आउट हुए। स्टुअर्ट ब्राड की गेंद पर दूसरी स्लिप में ग्रीम स्वान ने उनका कैच लपका। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर अमला के साथ जाक कैलिस सात रन बनाकर खेल रहे थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें