फोटो गैलरी

Hindi Newsहड़ताली हॉकी खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ का 'सहारा'

हड़ताली हॉकी खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ का 'सहारा'

हॉकी इंडिया में भूचाल लाने वाले भुगतान विवाद का कोई नतीजा नहीं निकलते देख टीम प्रायोजक सहारा ने बुधवार को इस संकट के समाधान के लिए केवल हड़ताली खिलाड़ियों के बीच बांटने के लिए तुरंत एक करोड़ रुपए देने...

हड़ताली हॉकी खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ का 'सहारा'
एजेंसीWed, 13 Jan 2010 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हॉकी इंडिया में भूचाल लाने वाले भुगतान विवाद का कोई नतीजा नहीं निकलते देख टीम प्रायोजक सहारा ने बुधवार को इस संकट के समाधान के लिए केवल हड़ताली खिलाड़ियों के बीच बांटने के लिए तुरंत एक करोड़ रुपए देने का फैसला किया।

सहारा ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय खिलाड़ियों के हित में सहारा इंडिया परिवार ने हॉकी इंडिया के अलग खाते में तुरंत एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया है जिसका इस्तेमाल केवल खिलाड़ियों के बीच बांटने के लिए होगा जिससे कि वे शांतिपूर्ण और खुशी से अभ्यास कर सकें और देश के लिए खेल सकें।

बयान के मुताबिक, सहारा ने दिसंबर में 15 जनवरी से 14 अप्रैल 2010 की अवधि के अग्रिम के तौर पर 77 लाख रुपए भी दिये थे। सहारा हॉकी इंडिया के पुराने खातों को देखेगा और इस राशि के लिए उचित फैसला करेगा।

भारतीय हॉकी उस समय अपने अब तक के सबसे भीषण संकट में घिर गया था जब विश्व कप के 22 संभावितों ने वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को पुणे के बालेवाडी़ खेल परिसर में ट्रेनिंग रोक दी थी।

हालांकि छह खिलाड़ियों और हॉकी इंडिया के अधिकारियों के बीच शनिवार को मैराथन बैठक के बाद हड़ताल खत्म हो गई थी। यह समझौता लेकिन एक दिन भी नहीं चला जब खिलाड़ियों ने सोमवार से दोबारा हड़ताल जारी रखने का फैसला किया क्योंकि वे हॉकी इंडिया के आश्वासन से संतुष्ट नहीं थे।

यह संकट मंगलवार को उस समय और गहरा गया जबकि हड़ताली खिलाड़ियों और हॉकी इंडिया के बीच बातचीत विफल हो गई जिससे नाराज प्रशासकों ने खिलाड़ियों को 48 घंटे का नया अल्टीमेटम देते हुए कहा कि या तो वे शिविर में लौटे या निलंबन का सामना करने को तैयार रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें