फोटो गैलरी

Hindi Newsइस महीने के अंत तक हेडली-राणा के खिलाफ आरोपपत्र

इस महीने के अंत तक हेडली-राणा के खिलाफ आरोपपत्र

संदिग्ध आतंकवादी डेविड हेडली और तहव्वुर राणा के खिलाफ जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में दोनों के खिलाफ इस महीने के अंत तक आरोपपत्र दाखिल कर सकती हैं। गृह मंत्रालय...

इस महीने के अंत तक हेडली-राणा के खिलाफ आरोपपत्र
एजेंसीFri, 08 Jan 2010 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

संदिग्ध आतंकवादी डेविड हेडली और तहव्वुर राणा के खिलाफ जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में दोनों के खिलाफ इस महीने के अंत तक आरोपपत्र दाखिल कर सकती हैं।

गृह मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि दोनों के खिलाफ जांच इस महीने के अंत तक पूरी हो जाने की संभावना है। इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उनके खिलाफ विस्तृत आरोपपत्र दाखिल करेगी।
 एनआईए ने भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में दोनों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निवारण कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है। इसके अलावा देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। एफबीआई ने दोनों को अक्टूबर में गिरफ्तार किया था।

दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो जाने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के उनसे पूछताछ के लिए दोनों तक पहुंचने तथा उसके प्रत्यर्पण की खातिर अमेरिका पर दबाव बनाने की संभावना है। एनआईए को जांच के दौरान हेडली के देश के विभिन्न शहरों में ठहरने की जानकारी मिली। एजेंसी ने फिल्मकार महेश भट्ट के पुत्र राहुल भट्ट सहित कई लोगों के बयान भी दर्ज किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें