6 करोड़ी प्रियंका
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गयी हैं। उनकी ताजा रिलीज फिल्म ‘प्यार इम्पॉसिबल’ के लिए उन्होंने 6 करोड़ रु. लिए हैं। इससे पहले किसी फिल्म के...
खबर है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गयी हैं। उनकी ताजा रिलीज फिल्म ‘प्यार इम्पॉसिबल’ के लिए उन्होंने 6 करोड़ रु. लिए हैं। इससे पहले किसी फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय सबसे ज्यादा पेमेंट लेने वाली हीरोइन थीं। उन्होंने रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘एंतीरमन’ के लिए 5 करोड़ रु. लिए हैं। एक सूत्र के अनुसार ‘प्यार इम्पॉसिबल’ के निर्देशक के रूप में जुगल हंसराज नया नाम है और उधर उदय चोपड़ा भी दर्शकों में ज्यादा लोकप्रिय नहीं हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर प्रियंका का ही नाम बड़ा माना जा रहा था। यही वजह रही कि उन्हें इस फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम दी गई।’
प्रियंका की इस फीस पर बॉलीवुड में तरह-तरह की प्रतिक्रिया हो रही है। एक सूत्र के अनुसार इतनी बड़ी फीस सुनने में अच्छी लगती है, लेकिन डील फाइनल करने में निर्माता का पक्ष मजबूत रहता है। मधुर भंडारकर कहते हैं, ‘जिसने प्रियंका को इतनी फीस दी है, उन्होंने प्रियंका में जरूर कुछ देखा होगा।’ कुछ अन्य एक्ट्रेसेज के बारे में बात करें तो करीना के विषय में कहा जाता है कि वह 3 से 5 करोड़ रु. और कैटरीना 3 से 4 करोड़ रु. लेती हैं। ‘लव आजकल’ की कामयाबी के बाद दीपिका डेढ़ से ढाई करोड़ रु. लेने लगी हैं। ऐसे में प्रियंका तो टॉप पर हैं।