फोटो गैलरी

Hindi Newsगेट्स बने रहेंगे अमेरिका के रक्षा मंत्री

गेट्स बने रहेंगे अमेरिका के रक्षा मंत्री

अमेरिका रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स एक साल और अपने पद पर बने रह सकते हैं। रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव ज्योफ मोरेल ने गुरुवार को एक ई मेल में बताया कि गेट्स क्रिसमस से पहले राष्ट्रपति बराक...

गेट्स बने रहेंगे अमेरिका के रक्षा मंत्री
एजेंसीFri, 08 Jan 2010 02:44 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स एक साल और अपने पद पर बने रह सकते हैं। रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव ज्योफ मोरेल ने गुरुवार को एक ई मेल में बताया कि गेट्स क्रिसमस से पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिले थे और उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह एक वर्ष और अपने पद पर बने रहेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के बीच हुआ करार आज भी कायम है और समय आने पर वह अपने पद से सेवानिवृत्त होंगे।

ग्यातव्य है कि गेट्स पूर्व रिब्लकन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश की सरकार में भी रक्षा मंत्री थे। एक वर्ष पूर्व ओबामा के राष्ट्रपित बनने के बाद उन्हें इस पद पर बनाए रखा गया हालांकि उनके कार्यकाल की अवधि निश्चत नहीं की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें