फोटो गैलरी

Hindi Newsगणित में लड़कों जितनी ही कुशल हैं लड़कियां

गणित में लड़कों जितनी ही कुशल हैं लड़कियां

दुनिया भर में लड़कियां गणित में लड़कों जितनी ही कुशल हैं। यह अलग बात है कि लड़कों को अपनी योग्यता पर अपेक्षाकृत अधिक आत्मविश्वास होता है। यह बात नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आई है। अध्ययन रिपोर्ट...

गणित में लड़कों जितनी ही कुशल हैं लड़कियां
एजेंसीWed, 06 Jan 2010 07:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया भर में लड़कियां गणित में लड़कों जितनी ही कुशल हैं। यह अलग बात है कि लड़कों को अपनी योग्यता पर अपेक्षाकृत अधिक आत्मविश्वास होता है। यह बात नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में सामने आई है। अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन देशों में लैंगिक समानता अपेक्षाकृत अधिक विकसित है, वहां लड़कियों का गणित में प्रदर्शन बेहतर है।

इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले अमेरिका की विलनोवा युनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के प्रोफेसर निकोल एल्से-क्वेस्ट ने कहा हैकि गणित के प्रति महिलाओं में हीन भावना को लेकर स्थापित मान्यताएं वास्तविक वैज्ञानिक आंकड़ों से बिल्कुल भिन्न हैं। एल्से-क्वेस्ट ने कहा कि यह अध्ययन बताता है कि यदि लड़कियों को सही शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाए तो वे लड़कों जैसा ही अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

अध्ययन में यह बात सामने आई है कि दुनिया भर में लड़कियों को अपनी गणितीय क्षमता पर उतना भरोसा नहीं है। इस निश्कर्ष से इस प्रश्न का सहज ही उत्तर मिल जाता है कि लड़कियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित विषय को लड़कों के बनिस्पत कम पसंद क्यों करती हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें