फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड के राज्यपाल संभालेंगे आंध्र के राज्यपाल का कार्यभार

झारखंड के राज्यपाल संभालेंगे आंध्र के राज्यपाल का कार्यभार

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नारायाण दत्त तिवारी के इस्तीफे के बाद अब झारखंड के राज्यपाल के. शंकरनारायणन प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। तिवारी ने एक सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के...

झारखंड के राज्यपाल संभालेंगे आंध्र के राज्यपाल का कार्यभार
एजेंसीSun, 27 Dec 2009 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल नारायाण दत्त तिवारी के इस्तीफे के बाद अब झारखंड के राज्यपाल के. शंकरनारायणन प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। तिवारी ने एक सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के कथित आरोपों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजभवन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने तिवारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शंकरनारायणन को प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। तिवारी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा फैक्स किया था। वह 22 अगस्त, 2००7 को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बने थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें