फोटो गैलरी

Hindi Newsइलाहबाद में पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

इलाहबाद में पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना शहर के कर्नलगंज इलाके की है, जहां विवेक मिश्रा (30) ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी का...

इलाहबाद में पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
एजेंसीSun, 20 Dec 2009 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पत्नी का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना शहर के कर्नलगंज इलाके की है, जहां विवेक मिश्रा (30) ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया। मिश्रा ने इंटरनेट पर पत्नी का मोबाइल नंबर भी दे डाला।

पीड़िता को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसे अलग-अलग लोगों के फोन आने लगे। इंटरनेट पर अपना अश्लील वीडियो देखने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की। जिले के पुलिस अधीक्षक(शहर) अवधेश कुमार ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, पीड़िता का कहना है कि छह साल पहले उसकी विवेक से शादी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि पिछले साल उसे अपने पति के किसी अन्य लड़की से संबंधों का पता चलने पर उनके बीच विवाद हो हुआ।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवेक उस पर लगातार तलाक लेने का दबाव बना रहा था, जिसके बाद उसने इस कृत्य को अंजाम दिया। पीड़िता पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें