फोटो गैलरी

Hindi Newsफ्रांस की सत्ताधारी पार्टी बुरका पर प्रतिबंध के पक्ष में

फ्रांस की सत्ताधारी पार्टी बुरका पर प्रतिबंध के पक्ष में

राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की सत्ताधारी पार्टी फ्रांस को चरमपंथियों से बचाने के लिए बुरका पर प्रतिबंध लगाने का कानून लाएगी। यह बात पार्टी के संसदीय नेता ने कही है। ज्यां फ्रैंकोई कोप ने एक अखबार में...

फ्रांस की सत्ताधारी पार्टी बुरका पर प्रतिबंध के पक्ष में
एजेंसीThu, 17 Dec 2009 02:57 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की सत्ताधारी पार्टी फ्रांस को चरमपंथियों से बचाने के लिए बुरका पर प्रतिबंध लगाने का कानून लाएगी। यह बात पार्टी के संसदीय नेता ने कही है। ज्यां फ्रैंकोई कोप ने एक अखबार में लिखे लेख में नए कानून की योजना बताई है। इसके अनुसार बुरका पर प्रतिबंध को लेकर गठित संसदीय पैनल के समक्ष तीन मंत्रियों को उपस्थित होना है।

कोप ने पेरिस के अखबार ली फिगारो में लिखा है, मुद्दा यह नहीं है कि कितनी महिलाएं बुरका पहनती हैं।
उन्होंने कहा कि सिद्धांत दांव पर लगा है और चरमपंथी गणराज्य में एक ऐसे व्यवहार को बढ़ावा दिया जा रहा है जो देश के सिद्धांतों के खिलाफ है।

फ्रांस के मुस्लिम समुदाय के साथ विचार-विमर्श के बाद नया कानून लागू होगा। यूरोप में सबसे ज्यादा मुस्लिम समुदाय वाले देश फ्रांस ने छह महीने पहले विशेष पैनल का गठन किया था जिसमें यह विचार किया जाना है कि क्या मुस्लिम महिलाओं के पूरा चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।


सरकोजी ने बुरका को धर्मनिरपेक्ष फ्रांस के लिए स्वागतयोग्य नहीं कहा था लेकिन वह इस वाद़-विवाद में नहीं पड़े थे कि कानून को लागू किया जाना चाहिए या नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें