शावेज, कास्त्रो का 3.2 अरब डॉलर के समझौते पर दस्तखत
वेनेजुएला के राष्ट्रपति हयूगो शावेज ने क्यूबा के साथ 3.2 अरब डॉलर के सहयोग समझौतों पर दस्तखत किए हैं। पूर्व क्यूबाई नेता फिदेल कास्त्रो से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि कास्त्रो का स्वास्थ्य अच्छा...
वेनेजुएला के राष्ट्रपति हयूगो शावेज ने क्यूबा के साथ 3.2 अरब डॉलर के सहयोग समझौतों पर दस्तखत किए हैं। पूर्व क्यूबाई नेता फिदेल कास्त्रो से मिलने के बाद उन्होंने बताया कि कास्त्रो का स्वास्थ्य अच्छा है।
रविवार को होने वाली क्षेत्रीय समूह अल्बा की बैठक के लिए शावेज शुक्रवार को हवाना पहुंचे। हवाना पहुंचते ही उन्होंने राष्ट्रपति राउल कास्त्रो से मुलाकात की। शावेज और कास्त्रो ने शनिवार को 3.2 अरब डॉलर के 285 सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते 2010 से प्रभाव में आएंगे।
शावेज ने बताया कि ये समझौते मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित हैं। शावेज और कास्त्रो रविवार को हवाना में अल्बा समूह की बैठक में भाग लेंगे। इस क्षेत्रीय समूह का गठन 2004 में शावेज ने किया था।