फोटो गैलरी

Hindi Newsनेहरा ने लगाया 1000वां छक्का

नेहरा ने लगाया 1000वां छक्का

आशीष नेहरा को बल्लेबाज के तौर पर हमेशा बेहद कमजोर माना जाता है लेकिन इस भारतीय गेंदबाज ने बुधवार को बल्लेबाजी में कमाल दिखाकर दो छक्के जमाए जिसमें से दूसरा छक्का टवंटी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में...

नेहरा ने लगाया 1000वां छक्का
एजेंसीWed, 09 Dec 2009 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

आशीष नेहरा को बल्लेबाज के तौर पर हमेशा बेहद कमजोर माना जाता है लेकिन इस भारतीय गेंदबाज ने बुधवार को बल्लेबाजी में कमाल दिखाकर दो छक्के जमाए जिसमें से दूसरा छक्का टवंटी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000वां छक्का था।

अपना पहला टवंटी 20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे नेहरा ने एम पुष्पकुमारा की गेंद को उनके सिर के ऊपर से छह रन के लिए भेजा जो खेल के इस छोटे प्रारूप में 999वें छक्के के रूप में दर्ज हुआ। नेहरा ने इसके बाद अगली गेंद पर लांग आन पर छक्का लगाकर उसे टवंटी 20 में 1000वें छक्के के रूप में दर्ज करा दिया।

यही नहीं मैच में दो तेज अर्धशतक भी बने। श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने 21 गेंद पर पचासा ठोककर महेला जयवर्धने के श्रीलंकाई रिकार्ड की बराबरी की। जब भारत की बल्लेबाजी की बारी आई तो गौतम गंभीर ने केवल 19 गेंद पर 50 रन पूरे कर दिए जो तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

भारत के युवराज सिंह के नाम पर केवल 12 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकार्ड है। उनके बाद आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और गंभीर का नंबर आता है। युवराज और बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल ने 20 गेंद पर अर्धशतक बनाया है जबकि इनके बाद संगकारा और जयवर्धने का नंबर आता है।

श्रीलंका ने पांच विकेट पर 215 रन बनाए जो टवंटी 20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवां सबसे बड़ा और भारत के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर है। श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ छह विकेट पर 260 रन बनाए थे जो इस छोटे प्रारूप का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में कुल 401 रन बने और इस लिहाज से यह संयुक्त रूप से तीसरा बड़ा स्कोर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें