फोटो गैलरी

Hindi Newsसंबंधों को मजबूती देने रुस जाएंगे मनमोहन

संबंधों को मजबूती देने रुस जाएंगे मनमोहन

भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रुस के राष्ट्रपति दिमत्री मेदवेदेव से होने वाली नियमित वार्षिक बैठक के मद्देनजर छह दिसंबर को रुस की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। भारत के प्रधानमंत्री छह से आठ...

संबंधों को मजबूती देने रुस जाएंगे मनमोहन
एजेंसीWed, 02 Dec 2009 11:15 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रुस के राष्ट्रपति दिमत्री मेदवेदेव से होने वाली नियमित वार्षिक बैठक के मद्देनजर छह दिसंबर को रुस की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

भारत के प्रधानमंत्री छह से आठ दिसंबर के बीच रुस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रुस के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर मनमोहन सिंह वहां की यात्रा पर जा रहे हैं।

डॉ. सिंह छह दिसंबर को दोपहर में रूस पहुंचेंगे और सात दिसंबर को क्रेमिलन में आधिकारिक स्तर की वार्ताओं में शामिल होंगे। उसी दिन शाम को डॉ. सिंह बोलसोई थिएटर में रुस में भारतीय वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगे, जहां पर एक संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

डॉ. सिंह आठ दिसंबर को रुस एवं भारत के मामलों के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे और उसी दिन स्वदेश रवाना होंगे। अपनी रुस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री क्लात्सचुग केमिपन्सकी होटल में ठहरेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें