फोटो गैलरी

Hindi News चााड़े में ठिठुर, गर्मी में खरीदेंगे कंबल

चााड़े में ठिठुर, गर्मी में खरीदेंगे कंबल

अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और सरकार के कई विभागों को यह चिंता सताने लगी कि सही समय आ गया है अब कंबल खरीदना चाहिए। लिहाजा गृह विभाग ने सरकार के आदेश पर सभी विभाग के प्रधान सचिव और सचिव, सभी...

 चााड़े में ठिठुर, गर्मी में खरीदेंगे कंबल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है और सरकार के कई विभागों को यह चिंता सताने लगी कि सही समय आ गया है अब कंबल खरीदना चाहिए। लिहाजा गृह विभाग ने सरकार के आदेश पर सभी विभाग के प्रधान सचिव और सचिव, सभी उपायुक्त, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को पत्र लिखा है कि कंबल की खरीद होटवार जेल से की जाये। कैदियों ने बड़े पैमाने पर अच्छी गुणवत्ता वाले करीब पांच हजार कंबल तैयार कर रखे हैं। धूलर ऊनी काला कंबल जिसका साइज 60 इंच गुणे 0 इंच एवं वजन करीब सवा दो से ढाई किलो के बीच है। उसकी कीमत 248 रुपया 35 पैसा रखा गया है। इसी साइज का रंगीन ऊनी कंबल 3पये का है। प्रत्येक 30 कंबल के क्रय पर पैकिंग चार्ज 150 रुपया लिया जायेगा। गृह विभाग द्वारा जाड़ा के ठीक समाप्त होने के बाद जो पत्र सभी विभागों के प्रधानों को भेजा गया है, उसमें लिखा हुआ है कि राज्य सरकार के कार्यालयों द्वारा कंबल का क्रय बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से किया जाये। सरकार के इस आदेश से कई अधिकारी हतप्रभ हैं। जाड़ा समाप्त हो चुका है। गर्मी में कंबल नहीं बल्कि मच्छरदानी की जरुरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें