फोटो गैलरी

Hindi Newsविवेक की चैरिटी में दिलचस्पी

विवेक की चैरिटी में दिलचस्पी

चैरिटी और परोपकार के काम में विवेक ओबेरॉय हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में एक घटना से पता चला कि परोपकार के कार्य में वह कितनी ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। विवेक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रक्त...

विवेक की चैरिटी में दिलचस्पी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 Dec 2009 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

चैरिटी और परोपकार के काम में विवेक ओबेरॉय हमेशा आगे रहते हैं। हाल ही में एक घटना से पता चला कि परोपकार के कार्य में वह कितनी ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं।

विवेक रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रक्त चरित्र’ में परिताला रवि की भूमिका कर रहे हैं। फिल्म के व्यस्त शडय़ूल के बीच उन्होंने रामगोपाल वर्मा से दो दिन की छुट्टी मांगी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में गरीब लड़कियों की सहायता के लिए एक प्रोग्राम होने वाला है। उसमें वह जाना चाहते हैं। रामगोपाल वर्मा अपने फिल्म शडय़ूल में कोई अवरोध नहीं चाहते। वह समय पर शूटिंग पूरी करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने विवेक की बात मान ली और उन्हें इंग्लैंड जाने की इजाजत दे दी। विवेक वहां ईवेंट में भाग लेने गए। उनकी वजह से चैरिटी में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा हुआ।

एक सूत्र के अनुसार, ‘ विवेक को जब लगता है कि किसी की मदद जरूरी है तब वह काफी उत्साह से आगे बढ़ कर उसके लिए काम करते हैं। इंग्लैंड में जो शो था, वह ‘फूड फॉर लाइफ वृंदावन’ की सहायता के लिए था। वह ईवेंट ‘प्रोजेक्ट देवी’ का हिस्सा है। उन्होंने वृंदावन की गरीब और परेशान हाल लड़कियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और उनकी सहायता करने की भी बात की। चैरिटी के लिए जो डेढ़ करोड़ रु. इकट्ठे हुए हैं, उससे उन लड़कियों की पढ़ाई के लिए वृंदावन में ‘संदीपनी मुनि स्कूल’ खोला जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें