फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की बैटन का ग्लासगो पहुंची

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की बैटन का ग्लासगो पहुंची

राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन के स्काटलैंड के सबसे बड़े शहर और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर ग्लासगो में पहुंचने पर किसी त्यौहार जैसा जश्न का माहौल बन गया। ग्लास्गो के लार्ड प्रोवोस्ट बाब...

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की बैटन का ग्लासगो पहुंची
एजेंसीMon, 30 Nov 2009 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन के स्काटलैंड के सबसे बड़े शहर और 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर ग्लासगो में पहुंचने पर किसी त्यौहार जैसा जश्न का माहौल बन गया।

ग्लास्गो के लार्ड प्रोवोस्ट बाब विंटर ने शहर में बैटन रिले की शुरुआत रायल कांसर्ट हाल से शुरू की और फिर स्काटलैंड राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष माइकल कावानग और उपाध्यक्ष इयान एमरसन सहित अनेक खिलाड़ियों, प्रयोजको और विभिन्न समुदाय के लोगों ने बैटन रिले को आगे बढ़ाया।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की यह बैटन विभिन्न स्थानों से गुजरती हुई यहां सेंट्रल मस्जिद, ग्लास्को के हिंदू मंदिर और सेन्ट्रल गुरूद्वारे में भी ले जाई गई जहां भारतीय महावाणिज्य दूतावास के भारतीय अधिकारियों ने समारोह में उत्साह के साथ भाग लिया। यह बैटन 2014 खेलों के लान बाल स्टेडियम ले जाई गई जहां स्काटलैंड के खिलाड़ी एडम काक्स और वाई मुरे भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें