फोटो गैलरी

Hindi Newsओबामा ने किया नेहरू की अमेरिकी यात्रा का जिक्र

ओबामा ने किया नेहरू की अमेरिकी यात्रा का जिक्र

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वागत करते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ठीक साठ साल पहले हुई अमेरिका यात्रा का जिक्र किया और कहा कि दोनों देश अपने...

ओबामा ने किया नेहरू की अमेरिकी यात्रा का जिक्र
एजेंसीWed, 25 Nov 2009 12:48 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्वागत करते हुए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ठीक साठ साल पहले हुई अमेरिका यात्रा का जिक्र किया और कहा कि दोनों देश अपने समान भविष्य के निर्माण के लिए साझा अतीत से मजबूती हासिल कर सकते हैं।
   
अपने प्रशासन के पहले राजकीय अतिथि के तौर पर मनमोहन सिंह का स्वागत करने के बाद अपने स्वागत भाषण में ओबामा ने अक्टूबर 1949 में हुई नेहरू की यात्रा का जिक्र किया, जिस समय अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन थे।
   
48 वर्षीय ओबामा ने कहा, अपने समान भविष्य के निर्माण के लिए हम अपने साझा अतीत से मजबूती हासिल कर सकते हैं। ठीक साठ साल पहले एक समारोह में, जो इससे अलग नहीं था, एक अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री का व्हाइट हाउस में स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि दशक बीत गये और उस पहली यात्रा की भावना हमारे साथ है जिसमें समान संभावना का भाव और भविष्य की समान आस है।

ओबामा ने कहा कि स्वतंत्र जनता के एक महान राष्ट्र के सम्मानित नेता का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है। और जिस तरह प्रधानमंत्री नेहरू ने अपने सामने मौजूद काम के बारे में कहा था, हमारे दोनों महान राष्ट्र भी अपने आपसी फायदे के लिए और मानवता की बेहतरी के लिए मैत्रीपूर्ण और फलदायक सहयोग में साथ काम करने के अनेक तरीके हासिल कर सकते हैं। ओबामा ने कहा कि इस भावना के साथ मैं संयुक्त राज्य अमेरिका में आपका स्वागत करता हूं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें