संक्षिप्प्त खबर
ूलों को 17.52 करोड़ आवंटितड्ढr राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के स्थापना व्यय के लिए सरकार ने 17,52,52,860 रुपये का आवंटन कर दिया है। इसके तहत पश्चिमी सिंहभूम को 3,02,00000 रुपये, धनबाद को...
ूलों को 17.52 करोड़ आवंटितड्ढr राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के स्थापना व्यय के लिए सरकार ने 17,52,52,860 रुपये का आवंटन कर दिया है। इसके तहत पश्चिमी सिंहभूम को 3,02,00000 रुपये, धनबाद को दो करोड़, गिरिडीह को 1.3 करोड़, रामगढ़ को 1,47,50,000 रुपये, पाकुड़ को 1,47,50,000 रुपये, लोहरदगा को 2.75 करोड़, गुमला को 1,47,50000 रुपये, सिमडेगा को 1.06 करोड़, देवघर को 1,48,58,260 रुपये एवं जामताड़ा को 1,48,52000 रुपये दिये गये हैं।ड्ढr प्राथमिक शिक्षकों की कार्यशाला 15 कोड्ढr अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रांची की ओर से 15 मार्च को बीआरसी भवन अनगड़ा में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का विषय है मध्याह्न भोजन योजना का सफल संचालन और शिक्षक, समाज तथा सरकार। कार्यशाला सुबह 11 बजे से होगी। यह जानकारी नसीम अहमद ने दी।ड्ढr वेतन निर्धारण के लिए शिविर 15 सेड्ढr रांची जिले के स्कूली शिक्षकों के नये वेतनमान के निर्धारण के लिए 15 मार्च से विभिन्न ब्लॉक में शिविर लगाया जायेगा। जिनका वेतन निर्धारण होना है, वे सेवा पुस्तिका के साथ विहित निर्धारण फार्म के साथ आवेदन और अन्य संबंधित कागजात प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करंगे। 15 मार्च को अनगड़ा ब्लॉक, 16 को बुनियादी विद्यालय नामकुम एवं 17, 1और 21 मार्च को डायट रातू में शिविर लगाया जायेगा।ड्ढr राशि स्वीकृतड्ढr सहकारी विकास परियोजना के लिये चयनित जिलों जामताड़ा, कोडरमा, चतरा, पलामू एवं पाकुड़ के लिये 44 करोड़ 31 लाख 50 हाार की स्वीकृति दी गयी है। इनमें जामताड़ा के लिये 480.05 लाख, कोडरमा के लिये 645.लाख, चतरा के लिये 1482.00 लाख, पलामू के लिये 1148.22 लाख तथा पाकुड़ के लिये 675.26 लाख रुपये कर्णाकित की गयी है। यह राशि राज्य सरकार ने अपने कोष से स्वीकृत की है। प्रो खटिंग दिल्ली गये 25 को आयेंगेड्ढr संवाददाता रांची झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो डीटी खटिंग मंगलवार को दिल्ली चले गये। वहां वह यूजीसी और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही रांची और जमशेदपुर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए देखी गयी जमीन, जुलाई 200से सत्र शुरू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के मामले में हुई प्रगति और झारखंड के अधिकारियों से मिली जानकारी केंद्रीय अधिकारियों और यूजीसी को देंगे। प्रो खटिंग 25 मार्च वापस आयेंगे।ड्ढr रिटायर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपाड्ढr रांची। स्कूलों के रिटायर शिक्षकों ने पेंशनधारियों को सात प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग की है। इससे संबंधित ज्ञापन माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंत्री जटाधारी मिश्र ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि इससे पहले भी इस संबंध में आग्रह किया जा चुका है। साथ ही कहा गया कि 2006 से नये वेतनमान के आधार पर पेंशन का निर्धारण किया जाये।ड्ढr सरकार देगी 50 लाखड्ढr रांची। राज्य सरकार नीलांबर पितांबर यूनिवर्सिटी के विकास के लिए 50 लाख रुपये देगी। रांची यूनिवर्सिटी और नीलांबर पितांबर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के बीच परिसंपत्तियों के बंटवार को लेकर हुई बैठक में शिक्षा सचिव मृदुला सिन्हा ने यह आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। कॉलेजों में आधारभूत संरचना एवं अन्य विकास के लिए इस राशि का उपयोग किया जायेगा। ऑल चर्चेज कमेटी यूथ विंग का चुनाव संपन्नड्ढr संवाददाता रांची ऑल चर्चेज कमेटी यूथ विंग का चुनाव गुरुवार को एचपीडीसी सभागार में हुआ। इसमें रतन बारला अध्यक्ष, आशीष टोपनो उपाध्यक्ष, एलिस डुंगडुंग सचिव, अनुराग टोप्पो उपसचिव, ओलिव कुाूर कोषाध्यक्ष और जेवियर उपकोषाध्यक्ष चुने गये। कार्यकारिणी समिति में अभिषेक तिर्की, पवन रूंडा, इकिर टोपनो और जया रानी तिग्गा को रखा गया है। दो दिनी संस्थापन समारोह में फादर जोस डिकाइपर, फादर शिलानंद केरकेट्टा, फादर लिनुस कुाूर और रव्ह सीमांत तिर्की ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।ड्ढr माकपा का हिंडालको घेराव स्थगितड्ढr रांची। चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर माकपा के तत्वावधान में हिंडालको मुरी विस्थापितों द्वारा 13 मार्च को आहूत हिंडालको घेराव स्थगित कर दिया गया है। जिला सचिव सुफल महतो ने बताया कि चुनाव के एक सप्ताह के बाद यह कार्यक्रम होगा। उनका कहना है कि समझौते के तहत अब तक 34 विस्थापितों को नौकरी नहीं दी गयी है। इस संबंध में वर्षो से त्रिपक्षीय वार्ता हो रही है। लेकिन कंपनी प्रबंधन उसे नजरअंदाज कर रहा है।ड्ढr 15 को काशीराम जयंतीड्ढr रांची। बसपा ने अपने संस्थापक काशीराम की जयंती प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में वृहत पैमाने पर मनाने का निश्चय किया है। रांची लोकसभा क्षेत्र में कांशीराम की जयंती 15 को प्रदेश बसपा कार्यालय चुटिया में मनायी जायेगी। ं