फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत ने अंतिम दिन तीन पदक जीते

भारत ने अंतिम दिन तीन पदक जीते

लंबी दूरी की धावक कविता रावत और महिलाओं की चार गुणा 400 मी रिले टीम ने रजत पदक जबकि पुरुषों की चार गुणा 400 मी रिले टीम ने अंतिम दिन कांस्य पदक अपने नाम किया, जिससे भारत ने एशियाई एथलेटिक्स...

भारत ने अंतिम दिन तीन पदक जीते
एजेंसीSat, 14 Nov 2009 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

लंबी दूरी की धावक कविता रावत और महिलाओं की चार गुणा 400 मी रिले टीम ने रजत पदक जबकि पुरुषों की चार गुणा 400 मी रिले टीम ने अंतिम दिन कांस्य पदक अपने नाम किया, जिससे भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने इस चैम्पियनशिप के लिए अपना 60 सदस्यीय मजबूत दल भेजा था। यह दल पांच दिवसीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, चार रजत, सात कांस्य से 12 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। चीन ने 18 स्वर्ण, 19 रजत और 10 कांस्य से पहला जबकि जापान ने 12 स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य से दूसरा स्थान हासिल किया।

रावत ने पहले दिन 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता था। उसने 1000 मीटर रेस में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 34:17.21 से रजत पदक हासिल किया। उसने 2009 बर्लिन विश्व चैम्पियनशिप की मैराथन स्वर्ण पदक विजेता जुई बेई को कड़ी चुनौती दी, जिसने 34:11.14 के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग में मंदीप कौर, सिनी जोस, के चित्र सोमन और मंजीत कौर ने 3:31.62 के समय से देश को दूसरा रजत पदक दिलाया, जिसमें चीन की टीम पहले और जापान तीसरे स्थान पर रहा। पुरुषों की चार गुणा 400 मी रिले में हरप्रीत सिंह, बिबिन मैथ्यू, वीबी बिनीश और शेख मुर्तजा ने 3:6.83 के समय से कांस्य पदक जीता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें