फोटो गैलरी

Hindi Newsकच्चे तेल की कीमतों में तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार में सकारात्मक संकेतों के बीच एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूयार्क का मुख्य लाइट स्वीट क्रूड का दिसंबर अनुबंध 80...

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी
एजेंसीThu, 12 Nov 2009 01:25 PM
ऐप पर पढ़ें

चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार में सकारात्मक संकेतों के बीच एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

न्यूयार्क का मुख्य लाइट स्वीट क्रूड का दिसंबर अनुबंध 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार करके 80.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी प्रकार नॉर्थ सी क्रूड का दिसंबर की डिलीवरी की कीमत भी 31 सेंट की तेजी के साथ 78.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों के अनुसार एशियाई शेयर बाजार में बेहतर प्रदर्शन के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। सिंगापुर में पेट्रोलियम व्यवसाय की प्रमुख कंपनी पुरविन एंड गर्ट्ज के वरिष्ठ परामर्शदाता विक्टर ने कहा कि  बुधवार के सत्र में एशियाई शेयर बाजारों में तेजी दिखाई दी, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा।
   
उन्होंने कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेतों के कारण भी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें