फोटो गैलरी

Hindi Newsफ्रांस की सड़कों पर नहीं चलेगा बुर्का: फ्रांसीसी मंत्री

फ्रांस की सड़कों पर नहीं चलेगा बुर्का: फ्रांसीसी मंत्री

फ्रांस के आव्रजन मंत्री ने फ्रांसीसी राष्ट्रीय पहचान पर यह कहते हुए सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर बहस कराने का प्रस्ताव किया कि इसमें बुर्के को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। एलसीआई टीवी को दिए...

फ्रांस की सड़कों पर नहीं चलेगा बुर्का: फ्रांसीसी मंत्री
एजेंसीMon, 26 Oct 2009 10:16 AM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस के आव्रजन मंत्री ने फ्रांसीसी राष्ट्रीय पहचान पर यह कहते हुए सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर बहस कराने का प्रस्ताव किया कि इसमें बुर्के को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

एलसीआई टीवी को दिए साक्षात्कार में मंत्री एरिक बेसन ने अफगानिस्तान में पहने जाने वाले बुर्के का जिक्र करते हुए कहा मैं फ्रांस की सड़कों पर बुर्का नहीं देखना चाहता। हालांकि उन्होंने इस पर किसी तरह के सीधे प्रतिबंध का पक्ष नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि इस मामले में फैसला सांसदों पर निर्भर है।

उन्होंने कहा बुर्का राष्ट्रीय मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बुर्के महिलाओं के अधिकारों तथा समानता के प्रति फ्रांस की प्रतिबद्धता के खिलाफ हैं।

इसके पूर्व फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने कहा था कि बुर्का महिलाओं को कैदी बनाता है और देश में इसका स्वागत नहीं होगा। संसद का एक आयोग छह महीने की सुनवाई कर रहा है, जिससे देश में मुस्लिम महिलाओं पर सिर से पैर तक बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

बेसन ने इस विषय पर राष्ट्रीय पहचान को लेकर व्यापक बहस कराने का सुझाव दिया कि फ्रांस के लिए इसका क्या अर्थ है। उन्होंने कहा कि इस बहस के पीछे राष्ट्रीय पहचान के मूल्यों को मजबूती प्रदान करना और फ्रांसीसी होने में गर्व का अहसास करने का विचार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें