फोटो गैलरी

Hindi Newsहरियाणा में बहुमत की जुगाड़ में जुटी कांग्रेस

हरियाणा में बहुमत की जुगाड़ में जुटी कांग्रेस

हरियाणा विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने के साथ ही कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने के लिए भजन लाल के नेतृत्व वाले गुट से मदद के लिए संपर्क के चैनल खोल दिए हैं और साथ ही चुनाव में जीते सात...

हरियाणा में बहुमत की जुगाड़ में जुटी कांग्रेस
एजेंसीThu, 22 Oct 2009 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आने के साथ ही कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने के लिए भजन लाल के नेतृत्व वाले गुट से मदद के लिए संपर्क के चैनल खोल दिए हैं और साथ ही चुनाव में जीते सात निर्दलीय विधायकों को आकर्षित करने में लग गई है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई है। 90 सदस्यीय विधानसभा में उसे 40 सीटें मिली है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि सात निर्दलीय विधायकों में से चार कांग्रेस के बागी हैं जबकि तीन की निष्ठा इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के साथ बताई जाती है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि भजन लाल के नेतृत्व वाले हरियाणा जनहित कांग्रेस से संपर्क के चैनल खुले हैं जिसे इस चुनाव में छह सीटें मिली है। हरियाणा मामलों से जुड़े पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा भजन लाल पुराने कांग्रेसी रहे हैं। संपर्क के हमारे चैनल उनके साथ खुले हैं।

कांग्रेस ने भजन लाल के पुत्र चन्दर मोहन उर्फ चांद मोहम्मद को पार्टी टिकट देने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस सूत्र इस बात को लेकर आशांवित हैं कि हरियाणा में सरकार वही बनाएगी। सूत्रों ने यह संकेत दिया कि राज्य के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक शुक्रवार तक नियुक्त हो जाएंगे और अगले दो दिन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें