फोटो गैलरी

Hindi Newsबेब, साइट्स के, साइड इफेक्ट

बेब, साइट्स के, साइड इफेक्ट

प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अपनी वेबसाइट्स लॉन्च करने जा रही हैं। पर कैटरीना को भी उसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जो प्रियंका को ङोलनी पड़ी थी। प्रियंका ने अपनी साइट्स के लिए दो नाम चुने थे...

बेब, साइट्स के, साइड इफेक्ट
एजेंसीTue, 20 Oct 2009 03:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ अपनी वेबसाइट्स लॉन्च करने जा रही हैं। पर कैटरीना को भी उसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जो प्रियंका को ङोलनी पड़ी थी। प्रियंका ने अपनी साइट्स के लिए दो नाम चुने थे -   PRIYANKACHOPRA.IN और PRIYANKACHOPRA.ORG पर उनको ये दोनों नाम नहीं मिले। प्रियंका को PRIYANKACHOPRA.CO M लेना पड़ा। एक सूत्र के अनुसार, हमने बाद में सोचा कि PRIYANKACHOPRA.COM ज्यादा अच्छा रहेगा। बहरहाल, प्रियंका की समस्या तो हल हो गई पर स्टार्स के लिए यह बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसका कारण यह है कि स्टार्स के कुछ प्रशंसकों ने उनके नाम से साइट्स बनवा ली हैं और कुछ तो उनका बहुत गलत उपयोग भी कर रहे हैं। जब स्टार्स को खासकर बॉलीवुड बेब्स को मनपसंद साइट्स नहीं मिलतीं तो पता करते हैं कि वह साइट किसके पास है। वे उनसे साइट्स का स्वामित्व मांगते हैं और बदले में वे मोटे पैसे मांगते हैं।

RANIMUKHARJEE.COM,AISHWARYARAI.COM कुछ ऐसी साइट्स हैं, जिनका स्वामित्व उन स्टार्स के पास नहीं है, जिनके नाम से ये साइट्स हैं। यानी बॉलीवुड में यह एक नयी समस्या के रूप में सामने आ रही हैं। अब देखना है, बॉलीवुड स्टार्स इस समस्या से निबटने के लिए क्या करते हैं?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें